झुंझुनू

सीकर-झुंझुनूं को 539 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, CM भजनलाल बोले- आमजन को मिलेगा सीधा लाभ

Bhajanlal Government: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी में आयोजित कार्यक्रम से सीकर व झुंझुनूं जिलों को 539 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी।

2 min read
Dec 25, 2025
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: पत्रिका

झुंझुनूं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी में आयोजित कार्यक्रम से सीकर व झुंझुनूं जिलों को 539 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सीकर जिले में 155 करोड़ तथा झुंझुनूं जिले में 384 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि ये परियोजनाएं शेखावाटी के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। जल, स्वास्थ्य, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ होने से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Pali: तस्कर से गठजोड़ रखने वाले 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, 2 लाख रुपए लेकर छोड़ी थी 118 किलो डोडा से भरी कार

इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं जिले में प्रधानमंत्री कुसुम योजना-ए के तहत 19.14 करोड़ रुपए की लागत से 5.88 मेगावॉट क्षमता के तीन सोलर संयंत्रों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 2.28 करोड़ रुपए की लागत से 11 केवी जीएसएस, 191.54 करोड़ रुपए की लागत से आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विभिन्न विद्युत कार्य, 3.09 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमसर, चुड़ेला, सोनसर व डुमरा तथा 3.65 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इस्लामपुर का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा 3.76 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण, 4.20 करोड़ रुपए की लागत से सात स्थायी मरम्मत कार्य, 2.46 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास तथा 4.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का भी लोकार्पण किया गया।

इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले में 40.42 करोड़ रुपए की लागत से उप जिला चिकित्सालय के निर्माण, 35.87 करोड़ रुपए की लागत से 132 केवी जीएसएस छावसरी एवं संबंधित लाइनों के निर्माण, 33.41 करोड़ रुपए की लागत से नवलगढ़ में शहरी सौंदर्यीकरण कार्य, 18.34 करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका मलसीसर व सुल्ताना में 15 केएलडी एफएसटीपी के दो कार्य तथा 8.18 करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका बुहाना में 10 केएलडी एफएसटीपी निर्माण का शिलान्यास किया गया।

इसी क्रम में 5.75 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण, 4.50 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ के विकास कार्य तथा 0.42 करोड़ रुपए की लागत से झुंझुनूं में ग्रास मैदान से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में देर रात 5 IAS अफसरों का तबादला, एक अधिकारी का ट्रांसफर निरस्त

Also Read
View All

अगली खबर