झुंझुनू

अहमदाबाद भागने की फिराक में था रिटायर्ड फौजी की हत्या का आरोपी, 200+ CCTV खंगालने के बाद जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला

Chirawa Murder Case: चिड़ावा के बामनवास में रिटायर्ड फौजी उदयवीर चाहर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अकरम काजी को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Apr 01, 2026
आरोपी की फोटो: पत्रिका

Retired Army Man's Murder Case Update: चिड़ावा बामनवास के रिटायर्ड फौजी उदयवीर चाहर पुत्र भगवानसिंह की हत्या के आरोपी अकरम काजी को पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन से दस्तायाब किया। जोकि अहमदाबाद भागने की फिराक में था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 9 टीमों का गठन किया। इन टीमों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया और आरोपी के फरार होने की संभावित दिशा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रूट चार्ट तैयार किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

ये भी पढ़ें

सीकर : पड़ोसन की नाइटी चुराकर पहनी, फिर किया बुरा काम, सीसीटीवी देखकर हिल गई पुलिस

रूट चार्ट और तकनीकी इनपुट के आधार पर पता चला कि आरोपी ट्रेन के जरिए जयपुर की ओर फरार हुआ है। इसके बाद जयपुर जीआरपी पुलिस से संपर्क कर उनका सहयोग लिया गया। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी अकरम काजी को जयपुर रेलवे स्टेशन से दस्तायाब कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।

खंगाले 200 से ज्यादा CCTV कैमरे

बामनवास, हीरवा, कलगांव, लाख, अरड़ावता चिड़ावा, झुंझुनूं समेत अन्य जगहों पर लगे 200-250 के करीब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

पीछे लगी थी टीमें

वारदात के खुलासे में एएसआई बलवीर चावला, कांस्टेबल बाबूलाल, डीएसटी से कांस्टेबल संदीप गांधी, खेतड़ी डीएसपी कार्यालय से दिनेश का अहम योगदान रहा। उधर बामनवास में शांति व्यवस्था को बहाल रखने के लिए मंगलवार को भी भारी तादाद में पुलिस जाब्ता तैनात किया।

झुंझुनूं तक बस में, ट्रेन से जयपुर पहुंचा

आरोपी अकरम झुंझुनूं तक बस से तथा झुंझुनू से जयपुर तक ट्रेन से गया। बाद में किसी वाहन या ट्रेन की मदद से अहमदाबाद भागने की कोशिश में था। इस बीच पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन पर धरदबोचा

ये भी पढ़ें

Jaipur Suicide: 30 साल के शादीशुदा युवक ने 19 साल की प्रेमिका संग दे दी जान, 3 साल से थे प्रेम संबंध

Published on:
01 Apr 2026 02:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर