झुंझुनू

राहतभरी खबर: जयपुर के SMS में भर्ती एक और कोरोना पॉजिटिव हुआ स्वस्थ

जिले में एक तरफ नए कोरोना पॉजिटिव ( Coronavirus Positive Patient ) रोगी मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ से राहत की खबर भी आ रही है। जयपुर में भर्ती शहर के एक और कोरोना रोगी की रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आ गई। ( Coronavirus In Rajasthan )
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 8:17 PM IST
Feature image

झुंझुनूं.
जिले में एक तरफ नए कोरोना पॉजिटिव ( coronavirus Positive Patient ) रोगी मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ से राहत की खबर भी आ रही है। जयपुर में भर्ती शहर के एक और कोरोना रोगी की रिपोर्ट रविवार को नेगेटिव आ गई। उसे देर शाम को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल से कोरंटाइन वार्ड में भेज दिया गया।


25 मार्च को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ( Coronavirus In Rajasthan )

गौरतलब है कि यह युवक दुबई से 29 फरवरी को आया था। 25 मार्च को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद यह जयपुर में भर्ती था। अब इस युवक को जयपुर में प्रताप नगर में स्थित एक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी एक रिपोर्ट पुणे से आएगी, इसके बाद इसे घर भेजा जा सकता है। इससे पहले इटली से आई मां व बेटी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी। मां-बेटी को भी अभी जयपुर में ही कोरोंटाइन किया गया है।

इधर, विदेश से एमबीबीएस कर रहे झुंझुनूं के छात्र को कोरोना ( Coronavirus In jhunjhunu )

झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड में कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह पिछले दिनों फिलिपिंस से आया था। वहां वह एमबीबीएसस कर रहा था। चिकित्सा विभाग व पुलिस की टीम ने उसके गांव डूमोली खुर्द स्थित सिहोडिय़ा की ढाणी को सीज कर दिया है। उसके निकट परिजनों की जांच की जा रही है। अब उनके भी सैम्पल लिए जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: