झुंझुनू

बिजली निगम के कर्मचारियों ने इसलिए जताई नाराजगी,गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

विभाग में पहुचे थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने कार्मिकों को आरोपी शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया तो कार्मिक शांत हुए।

2 min read
बिजली निगम के कर्मचारियों ने इसलिए जताई नाराजगी,गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

सूरजगढ़. विद्युत निगम के जेईएन मनीष चौधरी पर किए गए नकाबपोश अज्ञात युवकों द्वारा हमले के बाद सोमवार को बिजली निगम के कार्मिकों ने अपनी नाराजगी जताते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता चिड़ावा एमके सिंधल तथा थानाधिकारी कमलेश चौधरी मौके पर पहुंचे और कार्मिकों से वार्ता की। इस सबंध में कार्मिकों की और से अभियंता को एक ज्ञापन भी दिया गया और अगले 24 घंटे में हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है। विभाग में पहुचे थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने कार्मिकों को आरोपी शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया तो कार्मिक शांत हुए। गौरतलब है कि गत शनिवार को सूरजगढ़ बिजली विभाग के जेईएन मनीष चौधरी पर तीन नकाबपोश युवकों ने घर में घुसकर कांच की बोतलों से ताबड़तोड हमला कर घायल कर दिया था।

क्षेत्र के विकास के लिए समिति गठित
बुहाना. उपखंड मुख्यालय पर संचालित यदुवंशी विद्या विहार में सोमवार को सूरजगढ़ विधानसभा के प्रबुद्धजनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार ने की। बैठक में सूरजगढ़ विधानसभा की वर्तमान राजनीतिक दशा और दिशा पर चिंतन किया गया। बैठक में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभावी विकास के लिए समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं ठाकुर सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश बोहरा, मंत्री जगमालदत्त, गिरवर सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष बजरंगलाल को नियुक्त किया गया। बैठक में पूर्व सूबेदार मोहर सिंह, धर्मवीर सिंह, नंदराम, पूर्वप्रधान बजरंगलाल नेहरा, धर्मवीर, महावीर प्रसाद, रामप्रताप, निहाल सिंह, पूर्वप्रधान हरपाल सिंह ने हिस्सा लिया।

Published on:
19 Jun 2018 05:51 pm
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस गैंग का हार्डकोर अपराधी, सिद्धू मूसेवाला के सीने में मारी थी गोली

घायलों को सड़क पर देख दौड़े पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पहुंचाया अस्पताल, हुई थी कार-बोलेरो की भिड़ंत, करीब एक दर्जन लोग घायल

Jhunjhunu News : पिता की मौत ‘छिपाई’, खाते से निकाली ‘गाढ़ी कमाई’, जानें कैसे हुआ कलयुगी बेटे के ‘लालच’ का भंडाफोड़?

Rajasthan: देश के लिए कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा…13 साल से जंजीर में बांधकर रख रहे घरवाले, रुला देगी ये स्टोरी

ऑपरेशन सिंदूर के इकलौते वायुयोद्धा शहीद: सुरेंद्र मोगा की कहानी हर भारतीय को करेगी भावुक