
युवक को जेहन मे नही आया अपने दो मासूम बच्चों का ख्याल और उठा लिया ये खौफनाक कदम
सादुलपुर. हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव रावतसर कुंजला निवासी 30 वर्षीय युवक ने खेजड़ी के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया, इस संबंध में सोमवार सुबह गांव रावतसर कुंजला निवासी महेंद्रसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र कुलदीप रविवार को उसकी गाड़ी लेकर कहीं बाहर गया था। घर नहीं लौटने पर रात साढ़े आठ बजे जब फोन किया तो उसने डाबली ढाणी बस स्टैंड होना बताते हुए शीघ्र घर लौटने को कहा। बाद में उसके छोटे पुत्र ने दिल्ली से फोन किया कि कुलदीप की लोकेशन गांव के ही बिल्लू के खेत में आ रही है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी रास्ते पर खड़ी है। उसका पुत्र खेजड़ी के पेड़ से लगे फंदे पर लटका था। पुलिस ने मौके मौके पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक दो बच्चों का पिता था।
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सादुलपुर. तारानगर-सादुलपुर मार्ग पर गांव महलाना के पास सोमवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौतहो गई। थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा के मुताबिक ददरेवा निवासी पवन कुमार ने रिपोर्टदी कि उसका चचेरा भाई ईश्वर सिंह रूलानिया बाइक पर तारानगर से गांव आ रहा था। महलाना गांव के पास जैसे ही पहुंचा तो सामने से आए अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को टक्कर मारी। जिसके गंभीर चोट आई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को तारानगर के राजकीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ईश्वरसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ददरेवा पुलिस चौकी प्रभारी भंवरलाल मय पुलिस दल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
Published on:
19 Jun 2018 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
