झुंझुनू

RBSE 12th Topper: शेखावटी की बेटी ने 99.40 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान किया हासिल, केमिस्ट्री-मैथ्स में मिले 100 में 100 नंबर

RBSE 12th Topper: खुशबू राणासर गांव की रहने वाली है। उसके पिता सुनील कुमार पेशे से किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खुशबू ने नियमित पढ़ाई और अनुशासन के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की।
2 min read
• •
Mar 31, 2026
Khushbu Rajasthan topper
खुशबू (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। जिले के मलसीसर कस्बे में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ और एक किसान की बेटी ने पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी मलसीसर की छात्रा खुशबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान में तीसरा स्थान हासिल किया है। खुशबू ने कुल 500 में से 497 अंक प्राप्त कर 99.40 प्रतिशत अंक हासिल किए, जिससे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ।

खास बात यह रही कि खुशबू ने केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे कठिन विषयों में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उसने अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने खुशबू की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

सीमित संसाधनों से बड़ी सफलता

खुशबू राणासर गांव की रहने वाली है। उसके पिता सुनील कुमार पेशे से किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद खुशबू ने नियमित पढ़ाई और अनुशासन के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की। खुशबू का कहना है कि उसने हमेशा समय का सही उपयोग किया और पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देती है।

प्रिंसिपल ने जताई खुशी

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार बोला ने बताया कि इस साल स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कला, विज्ञान और कृषि तीनों संकायों के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का ही नतीजा है कि स्कूल के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इन बच्चों के आए अच्छे नंबर

इस परीक्षा में विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें खुशबू के साथ कनिष्का, तनीषा, जतिन, वंशिका, जयप्रकाश, मिंटू, इकरा, कयूम, आलोक, अनीता और मिताली शामिल हैं। इन सभी छात्रों की सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। खुशबू की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी छात्र बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

Updated on:
31 Mar 2026 05:11 pm
Published on:
31 Mar 2026 04:01 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा

‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद