झुंझुनू

Rajasthan Government: भजनलाल सरकार का किसानों को तोहफा, सरकारी खर्च पर जाएंगे विदेश

Rajasthan: राजस्थान के सौ किसान व पशुपालक सरकारी खर्च पर विदेश भ्रमण व ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। इस बार इसमें कई शर्त जोड़ दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 10:41 AM IST
CM Bhajanlal Sharma will go through the second ordeal in the by-election in Rajasthan

झुंझुनूं। राजस्थान के सौ किसान व पशुपालक सरकारी खर्च पर विदेश भ्रमण व ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। इस बार इसमें कई शर्त जोड़ दी गई है। हर शर्त के अंक भी तय कर दिए हैं। ऐसे में चयन में आसानी होगी। विदेश जाने के लिए कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है।

सरकार नॉलेज एनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत किसानों को इजरायल सहित अन्य देशों में हाईटेक खेती के प्रशिक्षण के लिए भेजेगी। इस प्रोग्राम का लाभ भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, जालोर, जोधपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर और श्रीगंगानगर क्षेत्र के सभी जिलों के किसानों को मिलेगा।

75 फीसदी किसानों का चयन विभागीय स्तर पर होगा। वहीं पच्चीस प्रतिशत किसानों का चयन राज्य सरकार के स्तर पर होना है। किसान किसी ई मित्र पर जाकर राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक शीशराम जाखड़ ने बताया कि किसानों को इजरायल व अन्य देशों में भेजने की घोषणा राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में की थी।

किसानों का चयन दस सितबर तक किया जाना है। चयनित होने वाले किसानों मेें एसटी, एससी, महिला कृषक के साथ-साथ बीस प्रतिशत पशुपालकों को शामिल किया जाएगा। कुल अस्सी किसानों व बीस पशुपालकों का चयन किया जाएगा। प्रथम चरण में कुल सौ किसान विदेश जाएंगे। वहां नई तकनीक सीखकर राजस्थान में अन्य किसानों को सिखाएंगे व खुद भी उसका उपयोग करेंगे।

पशुपालकों के लिए शर्त

  • पशु पालक के पास बीस गाय, भैंस डेयरी, दस ऊंट या पचास भेड़-बकरी हो।
  • दस साल से पशुपालन कार्य से जुड़ा हुआ हो।
  • उम्र पैंतालीस वर्ष से कम हो।
  • शेष शर्त किसानों वाली रहेगी।

राज्य कमेटी करेगी अंतिम चयन

किसानों व पशुपालकों का चयन अंकों के आधार पर होगा। समान अंक वाले आवेदकों की संया ज्यादा होने पर संभाग स्तर पर संयुक्त निदेशक सीकर के स्तर की कमेटी चयन करेगी। यह कमेटी अपनी अनुशंसा के साथ राज्य स्तर पर भेजेगी। राज्य स्तर पर कमेटी अंतिम चयन करेगी। - उत्तम सिंह सिलाइच, उप निदेशक उद्यान विभाग, झुंझुनूं

ऐसे मिलेंगे अंक

जमीन के 5 उम्र के 10

नियमित खेती करने के 10 आपराधिक मुकदमा नहीं होने के 5

हाईटेक खेती के 20 शिक्षा के 10

पुरस्कार के 20 पासपोर्ट के 5

संस्था के सदस्य के 15 कुल 100 अंक

किसानों के लिए यह लगाई शर्त

  • कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हो।
  • किसान के पास कम से कम एक हेक्टेयर कृषि भूमि हो।
  • पिछले दस सालों से अपनी भूमि पर खेती कर रहा हो।
  • उच्च कृषि तकनीक का उपयोग कर रहा हो।
  • किसान को पहले जिला या राज्य स्तर पर पुरस्कार मिल चुका हो।
  • दस सालों से किसानों से जुड़ी संस्था का सदस्य या एफपीओ का सदस्य हो।
  • उम्र पचास वर्ष से कम हो।
  • वैध पासपोर्ट धारक आदि बिंदु शामिल है।
Updated on:
4 Sep 2024, 10:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में हरियाणा से लाकर बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे ट्रैक्टर, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई- 26 ट्रैक्टर सीज

झुंझुनूं में सरपंच चुनाव के बीच आधी रात क्या हुआ? खूनी जंग देख हिम्मत नहीं जुटा पाए ग्रामीण, 7-8 गाड़ियों से आए थे हमलावर

Jhunjhunu News: फर्जी मतदान के विरोध पर मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan News: 8 चिताएं जलीं, पीछे रह गईं तो बस परिवारों की सिसकियां और उम्रभर का दर्द; 2 गांवों में मातम

जिस गांव में हुई 8 लोगों की मौत, वहां न सड़क… न मोबाइल नेटवर्क; CM से बात करने मंत्री को स्टेट हाईवे तक जाना पड़ा