झुंझुनू

मातम में बदली खुशियां: बेटी की शादी से 5 दिन पहले पिता की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चिड़ावा कस्बे में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
• •
Oct 28, 2025
Feature image
फोेटो पत्रिका नेटवर्क

झुंझुनूं। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया। चिड़ावा कस्बे में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि डालमियों की ढाणी निवासी सुरेश सैनी (50) सुबह करीब चार बजे अडुका रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान दिल्ली-जयपुर रूट की सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 नवंबर को तय थी बेटी की शादी

मृतक सुरेश सैनी खेती-बाड़ी का कार्य करता था। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। 2 नवंबर को बेटी की शादी तय थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने एकदम से खुशियों को मातम में बदल गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर चिड़ावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
28 Oct 2025 04:29 pm
Published on:
28 Oct 2025 04:29 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा

‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद