झुंझुनू

नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

कांग्रेस प्रत्याशी एवं नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ छेडख़ानी व अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2018, 11:30 AM IST
raj kumar sharma

नवलगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी एवं नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ छेडख़ानी व अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार नवलगढ़ निवासी एक युवती ने रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व शर्मा ने जयपुर में बजाज नगर स्थित अपने घर पर उसे बुलाकर छेडख़ानी व अश्लील हरकत की। युवती के पिता भाजपा के पदाधिकारी हैं।

इस मामले में विधायक शर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। युवती के पिता भाजपा नेता हैं। उनकी सरकार है। जांच में सच सामने आ जाएगा। इधर शर्मा के समर्थकों की कार में तोडफ़ोड़ की गई है।

नाहरसिंघानी निवासी सूरजाराम मीणा ने बताया कि वह कार से नवलगढ़ के बाबा रामदेव मंदिर के पास से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने कार पर पत्थर फेंके।

Updated on:
2 Dec 2018, 11:30 AM IST
Published on: