29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Chunav 2018: राजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी पर फेंकी स्याही, यह है वजह

Rajasthan Chunav 2018 : प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सीकर जिले के रामगढ़ कस्बे में पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 2 Dec 2018, 11:24 AM IST

madan

Rajasthan Chunav 2018

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के सात दिसम्बर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 11 दिसम्बर को होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं के दौरे परवान पर हैं। इस बीच सीकर जिले के रामगढ़ कस्बे में शनिवार शाम कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी पर किसी ने स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

Sikar :विधानसभा चुनाव 2018 में दबंगई को लेकर सीकर में बड़ा खुलासा

जानकारी के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सीकर जिले के रामगढ़ कस्बे में पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। यहां पर बैठक लेने के बाद मदनलाल सैनी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता जाखड़ के पिता भागीरथ मल जाखड़, गोवर्धन सिंह रुकनसर, रतन महर्षि और जितेंद्र कारंगा से पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े होकर चर्चा कर रहे थे।

राजस्थान चुनाव 2018: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशना, दिया ये बड़ा बयान

यहां पर अचानक एक युवक आया और इन पर स्याही फेंककर भाग निकला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं पाए। जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह कारंगा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। स्याही फेंकने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथ के नेता सामने आने से बचते रहे। उनके साथ जो नेता थे उन्होंने तो अपनी फोटो भेजी लेकिन प्रदेशाध्यक्ष की किसी भी तरह की तस्वीर जारी नहीं की।