29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव 2018: हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशना, दिया ये बड़ा बयान

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल बुधवार को शेखावाटी के दौरे पर रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Nov 2018, 8:32 PM IST

rlp hanuman beniwal

नवलगढ़/नीमकाथाना। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल बुधवार को शेखावाटी के दौरे पर रहे। वे दोपहर में कोटपूतली में सभा कर करीब दो घंटे की देरी से हेलीकॉप्टर से नीमकाथाना क्षेत्र के गांव पीला जोहड़ा पहुंचे।

वहां पर उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है जनता की इस मांग को हम पूरा कर दिखाएंगे। राजस्थान में पार्टी ने 57 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। बेनिवाल ने कहा पैसे लेकर टिकट देना भाजपा सरकार का काम था। इस बार उसी तर्ज पर कांग्रेस ने काम करते हुए प्रदेश की 40 सीटों को पैसों में दी है। चला में कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है।

वसुंधरा व गहलोत के सेंडल उठाता तो मैं भी मंत्री होता
इससे पहले नवलगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा है कि बेनीवाल सत्ता का भूखा नहीं है। यदि गहलोत व वसुंधरा के सेंडल उठाता तो मैं भी मंत्री बन जाता, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। हमेशा किसान व मजबूर के हक के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई है। विधानसभा में किसी ने किसानों, युवाओं, मजदूरों की आवाज नहीं उठाई है। गरीब, किसान, मजदूर की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पहले की तरह उनका आज भी शोषण हो रहा है। इसलिए दोनों ही पार्टियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। वंशवाद को करना होगा खत्म

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों में वंशवाद हावी है। इस वंशवाद को समाप्त करना होगा। आम जनता को तीसरे विकल्प का इंतजार था। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टीके रूप में तीसरा विकल्प मिल गया है।