29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: राजस्थान में मतदान से 5 दिन पहले चुनाव मैदान से हटीं BSP प्रत्याशी, कांग्रेस की लेंगी सदस्यता

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Assembly Election 2018) का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। मतदान में अब सिर्फ पांच दिन का समय बच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 2 Dec 2018, 11:30 AM IST

Rajasthan election 2018: BSP candidate backs up in Congress support

जयपुर।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 (Rajasthan Assembly Election 2018) का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। मतदान में अब सिर्फ पांच दिन का समय बच गया है। लेकिन इससे पहले धौलपुर जिले की चर्चित राजाखेड़ा विधानसभा सीट पर स्थिति रोचक बन गई है। यहां से बसपा प्रत्याशी प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी रोहित बोहरा के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने का ऐलान किया है।

प्रियंका सिंह का कहना है कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी की ओर से कोई भी सहयोग नहीं दिया जा रहा है, ऐस में मेरा व कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका है। रविवार को धौलपुर में होने वाली कांग्रेस की सभा में सचिन पायलट की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करूंगी।

मालूम हो कि पिछली बार चुनाव के बाद प्रदेश के कई विधायकों ने पार्टी बदली थी, लेकिन यहां पर चुनाव से पहले ही बसपा प्रत्याशी ने पार्टी बदलने का फैसला कर लिया है।

राजाखेड़ा में बसपा प्रत्याशी की ओर से कांग्रेस को समर्थन देने से जहां कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। वहीं 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा भी 5 दिन में समीकरण को बराबर करने के लिए उठा-पटक कर सकती है।

राजाखेड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह और बनवारी लाल के बेटे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी बने हुए हैं। ऐसे में दोनों ही मंत्री बेटों को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार के साथ चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग