
बिसाऊ.
मलसीसर रोड पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कार सवार चालक ने हिम्मत दिखाई और चलती कार से कूद गया। जिससे उसकी जान बच पाई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। पौन घंटे बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जमलसीसर रोड पर सोमवार शाम को चलती कार में अचानक लगी आग से कार जलकर राख हो गई। पौन घंटे बाद झुंझुनूं से मौके पर पहुची दमकल ने आग पर काबू पाया। बिसाऊ थाने के एएसआई मोतीलाल के अनुसार मलसीसर रोड पर गांगियासर से मलसीसर जा रही कार में निराधनू के पास अचानक आग लग गई। कार चालक चारणवासी निवासी ओमप्रकाश जाट ने फुर्ती दिखाते हुए कार से कूद कर जान बचाई। जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से मौके पर ही कार जल कर राख हो गई।
Read More :
कार चालक की हत्या
नारनौल. इलाके के गांव रामपुरा के पास एक कार में खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के अनुसार शव पर चाकू के निशान मिले है। वहीं शव के पास में एक चाकू भी पड़ा मिला है। वारदाता का शिकार अटेली के वार्ड 12 निवासी भागमल उर्फ भागीरथ (48) था। रविवार की रात वह दिल्ली पालम के लिए बुकिंग पर गाड़ी ले कर गया था। पुलिस को शव के पास मोबाईल भी पड़ा मिला है।
Read More :