
किसान हुंकार रैली के जनसंपर्क में बेनीवाल ने कहा- युवाओं ने जिसका छोड़ा साथ उसकी कश्ती डूबी समझो
गुढ़ागौडज़ी.
कस्बे में सोमवार को सीकर में 10 जून को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की होने वाली हूंकार रैली के प्रचार-प्रसार व जनसम्पर्क को लेकर
सभा हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि युवाओं में नेतृत्व परिवर्तन की क्षमता होती है। जिसको युवाओं का साथ मिला उसकी कश्ती तूफान भी झेल कर मंजिल पर पहुंच जाती है। जबकी साथ छोडऩे वाले की कश्ती डूबते देर नहीं लगती है। उन्होने कहा कि किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनने से ही सम्पूर्ण कर्जा माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, फ्री बिजली, टोल मुक्ति जैसी नीतियां लागू हो सकेंगी। बेनीवाल का राजेन्द्र फौजी, जेपी महला, राजू जाखल, उम्मेद कुड़ी, जुगलाल बांगड़वा, अनूज बांगड़वा, हेतराम ढ़ेवा, संजय नेहरा, सतपाल मावलिया, अनुमप जाखड़, ललीत सांखणियां,बंशीधर जाखड़,सुनिल खेदड़ ने स्वागत किया। सीकर रैली को लेकर रघुनाथपुरा, पोसाना, टीटनवाड़, ऊबली बालाजी, सीथल में भी सभाएं हुई।
उदयपुरवाटी. विधायक हनुमान बेनीवाल के उदयपुरवाटी आगमन पर सोमवार को चौधरी कुंभाराम आर्य किसान फाउंडेशन के जिला महासचिव अजय तसीड़ के नेतृत्व में घुमचक्कर सर्किल पर स्वागत किया गया। इस दौरान बेनीवाल का पार्षद अजय तसीड़, राजू जाखल, रामधन सैनी, रामस्वरूप तसीड़, नवरत्नसिंह तसीड़, रामचंद्र सैनी, सुनील सैनी, श्यामलाल सैनी, प्रदीप ओलखा, सुगनसिंह ओलखा, दिनेश ओलखा, बाबूलाल चौधरी , बनवारीलाल चौधरी ने बेनीवाल का स्वागत किया।
धरना 2830 वें दिन भी जारी
नवलगढ़. सीमेंट कम्पनियें की ओर से उपजाऊ भूमि पर किए जा रहे अधिग्रहण के खिलाफ चल रहे किसानों का धरन 28 30 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता गोठड़ा गांव के किसान छतुसिंह शेखावत ने की। धरने में बनवारीलाल ओला, मदनलाल, बालूराम झाझडिय़ा, रामेश्वरलाल अधाणा, कैप्टन दीपसिंह शेखावत, उमर फारूख, श्रीराम डूडी, मक्खनलाल जांगिड़, कामेश्वर प्रसाद, मन्नालाल सैनी आदि ने भाग लिया।
प्रदर्शन छह को
झुंझुनूं. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, कर्जा माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर जन एकता जन अधिकार आंदोलन की ओर से छह जून को जिले के सभी उपखण्ड़ों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी रामचंद्र कुलहरी ने दी।
Published on:
29 May 2018 11:37 am
