झुंझुनू

Good News: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन से गेहूं खरीदेगी सरकार, जानें कितना है समर्थन मूल्य

झुंझुनूं जिले में गेहूं उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी विपणन सीजन 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू होगी।

2 min read
Feb 01, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

झुंझुनूं। सरसों के बाद गेहूं उत्पादन में जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान होने के चलते इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद किसानों के लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। रबी विपणन सीजन 2026-27 के तहत जिले में 10 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपए प्रति क्विंटल पर किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी।

इसके लिए किसानों को 1 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। जिले में इस बार करीब तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बुवाई की गई है। मौसम भी किसानों के पक्ष में रहा है। सीजन के दौरान पांच बार मावठ होने से फसलों की ग्रोथ बेहतर हुई है, जिससे गेहूं के उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत को लेकर बड़ा खुलासा, कंपाउंडर ने किया था ऐसा काम, यहां जानें

ऐसे में समय रहते एमएसपी घोषित कर खरीद केंद्रों की स्थापना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। किसान खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए जनाधार कार्ड अनिवार्य रहेगा।

जिले में चार विशेष खरीद केंद्र

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल चार विशेष खरीद केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र झुंझुनूं, सूरजगढ़, नवलगढ़ और गुढ़ागौड़जी में संचालित होंगे। सभी केंद्रों पर गेहूं की तौल, भंडारण सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बिचौलियों से मुक्ति, सीधे खाते में भुगतान

सरकार की ओर से लागू सीधी भुगतान प्रणाली के तहत गेहूं बिक्री का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता जनाधार से लिंक हो। इससे भुगतान में देरी और गड़बड़ी की संभावनाएं समाप्त होंगी।

फर्जीवाड़े पर लगेगी प्रभावी रोक

जनाधार आधारित पंजीकरण व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगेगी और किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य सीधे खाते में प्राप्त होगा। जिला रसद अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कराएं और निर्धारित तिथियों के भीतर खरीद केंद्रों पर गेहूं की तुलाई करवाएं। सरकारी गेहूं खरीद अभियान 10 मार्च से 30 जून तक चलेगा। इस अवधि में किसान निर्धारित खरीद केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार कार का कहर, दादी-पोती को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Also Read
View All

अगली खबर