झुंझुनू

झुंझुनूं: पहले हमें कुचलो… जमीन बचाने के लिए सास-बहू की दबंगों से सीधी टक्कर

झुंझुनूं में जमीन बचाने के लिए सास-बहू ने दबंगों का साहसिक विरोध किया। ट्रैक्टर रोकने से लेकर पत्थर उठाने तक की घटना का वीडियो वायरल हुआ।
2 min read
• •
Feb 02, 2026
Photo- Ai Generated
Photo- Ai Generated

झुंझुनूं: जिले में अपनी जमीन बचाने के लिए एक सास और बहू ने दबंगों का डटकर मुकाबला किया। सास ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गई, जबकि बहू ने अपने पति को बचाने के लिए पत्थर उठा लिए। आखिरकार दबंगों को वहां से भागना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह मामला गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र का है। घटना रविवार दोपहर की है, जबकि वीडियो सोमवार को सामने आया।

जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार, यह विवाद जगदीश प्रसाद और गोपीचंद के बीच जमीन को लेकर चल रहा है। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे और जगदीश के बेटे के साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान जगदीश की पत्नी मुन्नी देवी ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गईं, ताकि जमीन पर कब्जा न हो सके। वहीं बहू शाकंभरी ने पति को बचाने के लिए दबंगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

एफआईआर में कई रसूखदारों के नाम

जगदीश प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दिलीप खेदड़, सतपाल मावलिया (पूर्व जिला परिषद सदस्य), गोपीचंद के बेटे दीपक और अशोक के खिलाफ मारपीट, अवैध घुसपैठ और जानलेवा हमले के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी जगदीश प्रसाद और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

25 साल पहले खरीदी थी जमीन, कोर्ट में केस लंबित

जगदीश प्रसाद का कहना है कि उन्होंने यह जमीन करीब 25 साल पहले गोपीचंद से खरीदी थी। बाद में गोपीचंद ने वही जमीन रसूखदारों को दोबारा बेच दी। इस विवाद को लेकर 2019 से मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि चार महीने पहले भी दबंगों ने जेसीबी से उनका मकान तोड़ दिया था और बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया था।
तीन मिनट के वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सास-बहू ने हिम्मत दिखाते हुए दबंगों का विरोध किया और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

Updated on:
02 Feb 2026 07:35 pm
Published on:
02 Feb 2026 07:35 pm
Also Read
View All
7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ

Jhunjhunu: अध्यक्ष की कुर्सी BJP के पास, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय महेश का कब्जा, जानें बुहाना में कैसे पलटी बाजी

झुंझुनूं जिले के 19 निकायों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को बड़ा झटका, निर्दलीय ने भी मारी बाजी