झुंझुनू

झुंझुनूं जिले के 19 निकायों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को बड़ा झटका, निर्दलीय ने भी मारी बाजी

झुंझुनूं जिले के एक नगर परिषद समेत 19 निकायों में कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 8 और एक निकाय में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 18 निकायों के परिणाम सोमवार को जारी हुए, जबकि खेतड़ी में अध्यक्ष का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध हो चुका था।
4 min read
Sep 21, 2026
bjp congress
Jhunjhunu: नगर परिषद समेत 10 निकायों में कांग्रेस की जीत (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। जिले में नगर निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद सभी 19 निकायों की तस्वीर सामने आ गई है। सोमवार को 18 निकायों में अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए, जबकि खेतड़ी में अध्यक्ष का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका था। परिणामों में कांग्रेस ने 10 निकायों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के खाते में 8 निकाय आए। सूरजगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। तीन निकायों में दोनों प्रमुख दलों के वोट बराबर रहने पर लॉटरी के जरिए अध्यक्ष का फैसला किया गया।

झुंझुनूं नगर परिषद : कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम बने सभापति

झुंझुनूं नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान ने जीत दर्ज की। उन्हें 35 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 25 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 10 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

कांग्रेस के अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान (फोटो-पत्रिका)

बगड़ नगर पालिका : कांग्रेस के राकेश कुमार शर्मा विजयी

बगड़ में अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद करीबी रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी के जरिए फैसला हुआ, जिसमें कांग्रेस के राकेश कुमार शर्मा विजयी रहे।

बिसाऊ नगर पालिका : कांग्रेस की सलमा ने मारी बाजी

बिसाऊ में कांग्रेस की सलमा ने भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से हराया। सलमा को 13 और भाजपा को 12 वोट मिले।

कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद जश्न मनाते कार्यकर्ता (फोटो-पत्रिका)

बुहाना नगर पालिका : भाजपा की मंजूबाला बनीं अध्यक्ष

बुहाना में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिले। बराबरी के बाद लॉटरी से फैसला हुआ और भाजपा की मंजूबाला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

चिड़ावा नगर पालिका : कांग्रेस की सुमित्रा सैनी जीतीं

चिड़ावा में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी को 26 वोट मिले, जबकि भाजपा को 19 वोट मिले। उन्होंने 7 मतों से जीत दर्ज की।

डूंडलोद नगर पालिका : भाजपा के सचिन सैनी विजयी

डूंडलोद में भाजपा के सचिन सैनी ने 11 वोट हासिल कर कांग्रेस के 9 वोट के मुकाबले 2 मतों से जीत दर्ज की।

जाखल नगर पालिका : भाजपा के भगवान सिंह ने मारी बाजी

जाखल में भाजपा के भगवान सिंह को 15 और कांग्रेस को 5 वोट मिले। भगवान सिंह ने 10 मतों से जीत दर्ज की।

खेतड़ी नगर पालिका : भाजपा की गीता देवी निर्विरोध

खेतड़ी में भाजपा की गीता देवी अध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। इसलिए यहां सोमवार को मतदान नहीं हुआ।

मलसीसर नगर पालिका : भाजपा के पवन कुमार बने अध्यक्ष

मलसीसर में भाजपा और कांग्रेस को 10-10 वोट मिले। बराबरी के बाद लॉटरी से फैसला हुआ और भाजपा के पवन कुमार अध्यक्ष बने।

मंडावा नगर पालिका : कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा जीते

मंडावा में कांग्रेस के सज्जन लाल मिश्रा ने 17 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा को 8 वोट मिले। उन्होंने 9 मतों से जीत दर्ज की।

मंड्रेला नगर पालिका : कांग्रेस की प्रवीण बानो विजयी

मंड्रेला में कांग्रेस की प्रवीण बानो को 16 और भाजपा को 9 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने 7 मतों से जीत हासिल की।

मुकुंदगढ़ नगर पालिका : कांग्रेस के सत्यनारायण सैनी बने अध्यक्ष

मुकुंदगढ़ में कांग्रेस के सत्यनारायण सैनी को 15 वोट मिले। भाजपा को 10 वोट मिले। कांग्रेस ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

नवलगढ़ नगर पालिका : कांग्रेस की माया देवी जीतीं

नवलगढ़ में कांग्रेस की माया देवी ने 26 वोट हासिल कर भाजपा के 19 वोट के मुकाबले 7 मतों से जीत दर्ज की।

पिलानी नगर पालिका : भाजपा के नगेंद्र कुमार विजयी

पिलानी में भाजपा के नगेंद्र कुमार को 18 और निर्दलीयों को 17 वोट मिले। कांग्रेस को कोई वोट नहीं मिला। नगेंद्र कुमार ने एक वोट के अंतर से जीत हासिल की।

सिंघाना नगर पालिका : कांग्रेस की पिंकी बनीं अध्यक्ष

सिंघाना में कांग्रेस की पिंकी ने 19 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा को 16 वोट मिले। उन्होंने 3 मतों से जीत दर्ज की।

सुलताना नगर पालिका : कांग्रेस की सोनिया ने जीता चुनाव

सुलताना में कांग्रेस की सोनिया को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा को 8 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने 9 वोटों से जीत दर्ज की।

सूरजगढ़ नगर पालिका : निर्दलीय नरेंद्र सिंह का कब्जा

सूरजगढ़ में निर्दलीय नरेंद्र सिंह ने 14 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। भाजपा को 10 वोट मिले। कांग्रेस को कोई वोट नहीं मिला। नरेंद्र सिंह ने 4 मतों से जीत दर्ज की।

उदयपुरवाटी नगर पालिका : भाजपा की अनुराधा एक वोट से जीतीं

उदयपुरवाटी में भाजपा की अनुराधा को 18 और कांग्रेस को 17 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने एक वोट से जीत दर्ज की।

विद्याविहार पिलानी : भाजपा के सिकंदर विजयी

विद्याविहार पिलानी में भाजपा के सिकंदर को 13 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 12 वोट मिले। कांग्रेस को कोई वोट नहीं मिला। भाजपा ने एक वोट से जीत दर्ज की।

झुंझुनूं जिले में किसके कितने निकाय?

अध्यक्ष पद के परिणामों के बाद जिले के 19 निकायों में कांग्रेस के 10, भाजपा के 8 और निर्दलीय का एक बोर्ड बना है। बगड़, बुहाना और मलसीसर में बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी से फैसला हुआ। इनमें बगड़ कांग्रेस के खाते में गया, जबकि बुहाना और मलसीसर भाजपा के खाते में आए। सूरजगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे और खेतड़ी में भाजपा की गीता देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई थीं।