झुंझुनू

Jhunjhunu Accident: परीक्षा देने जा रही विवाहिता को डंपर ने कुचला, पति भी गंभीर, 3 माह के बेटे को घर छोड़ निकले थे दंपती

Jhunjhunu Accident : झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे नंबर-3 पर इंडाली मोड़ के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्री-डीएलएड परीक्षा देने जा रही पूजा कुमारी (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मनजीत मेघवाल (29) गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
May 20, 2026
Jhunjhunu Road Accident
हादसे के बाद लगा जाम व लोगों की भीड़ और मृतका की फाइल फोटो। 

Jhunjhunu Road Accident : झुंझुनूं। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे नंबर-3 पर इंडाली मोड़ के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्री-डीएलएड परीक्षा देने जा रही पूजा कुमारी (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मनजीत मेघवाल (29) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बीडीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से बसावता गांव निवासी पूजा कुमारी राजस्थान कॉलेज, झुंझुनूं से बीएड कर रही थी। वह पति के साथ स्कूटी से परीक्षा देने जा रही थी। दोनों वर्तमान में सुलताना थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में रहते थे, जहां मनजीत एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। इंडाली मोड़ के पास पीछे से आए डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पूजा डंपर के पहियों के नीचे आ गई। वहीं मनजीत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे बीडीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

मोबाइल फोन से हुई पहचान

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा डंपर के ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे के बाद दोनों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क कर मृतका व घायल की पहचान की। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शिक्षक बनने का सपना अधूरा

दंपती अपने तीन महीने के बेटे को घर छोड़कर निकले थे। पूजा शिक्षक बनने का सपना लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सपनों को अधूरा छोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और समाज के लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

मासूम की जिम्मेदारी अब दादी के कंधों पर

दर्दनाक सड़क हादसे में पूजा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद अब दंपती के तीन वर्षीय मासूम बेटे की परवरिश और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उसकी दादी पर आ गई है। घायल मनजीत मेघवाल जयपुर में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है, जबकि घर में मासूम बेटे की आंखें अब भी अपनी मां को तलाश रही हैं।

परिवार के अनुसार मनजीत की मां किशोरपुरा में रहती हैं। पति की हालत गंभीर होने और बहू की मौत के बाद अब वे ही बच्चे की देखभाल कर रही हैं। परिवार की स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। मनजीत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में घर की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी।

Updated on:
20 May 2026 07:36 pm
Published on:
20 May 2026 07:36 pm
Also Read
View All
‘मम्मी का मर्डर कर दिया’, राजस्थान में PWD कर्मचारी ने मां की हत्या कर बहन को किया कॉल, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी

शेखावाटी की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजना को मिली रफ्तार, सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय; 46 नए पदों को मंजूरी

Rajasthan: जन्मदिन से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध, आर्यन को दी गई अंतिम विदाई

राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव

हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए