झुंझुनू

Jhunjhunu News: 6 दिन में ही बदला फैसला, कावेंद्र सिंह सागर बने झुंझुनूं के नए SP; जोशी का ट्रांसफर निरस्त

Jhunjhunu New SP Kavendra Singh Sagar: राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

2 min read
Mar 20, 2026
आईपीएस कावेंद्र सिंह सागर झुंझुनूं के नए एसपी नियुक्त। फोटो: पत्रिका

झुंझुनूं। राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में झुंझुनूं जिले को नया एसपी मिल गया है। पुलिस मुख्यालय सिविल राइट्स जयपुर में स्थानांतरणधीन आईपीएस कावेंद्र सिंह सागर को झुंझुनूं का नया एसपी नियुक्त किया गया है। बड़ी बात यह है कि सिर्फ 6 दिन पहले झुंझुनू एसपी के पद पर नियुक्त किए गए सुधीर जोशी का तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।

2015 बैच के कावेंद्र सिंह सागर मूल रूप से उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। 15 अगस्त 1990 को जन्मे सागर ने बीए ऑनर्स के साथ एमआईबी (मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस) की शिक्षा प्राप्त की है। प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो वे प्रदेश के कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Jhunjhunu: मंत्री गहलोत का बोले- आरोप लगाने के बाद MLA रीटा चौधरी ने मांगी थी माफी, पंचायत चुनाव पर भी दिया बड़ा बयान

इससे पहले वे बीकानेर में एसपी पद पर कार्यरत रहे हैं और 18 मार्च को उनका तबादला किया गया था। इसके अलावा वे डीसीपी जयपुर सिटी, ईस्ट, वेस्ट व हैड क्वाटर जयपुर, एसीपी मालवीय नगर जयपुर, एसपी कोटा ग्रामीण, एसपी बांसवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। ट्रैनिंग के बाद उन्हें सबसे पहले सहायक पुलिस अधीक्षक अलवर के पद लगाया गया था।

बार-बार बदल रहे एसपी, स्थायित्व का अभाव

झुंझुनूं जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर लगातार हो रहे बदलाव चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले ढाई वर्षों में जिले को आठ एसपी मिल चुके हैं, जिससे प्रशासनिक स्थायित्व प्रभावित हुआ है। हाल ही जारी तबादला सूची में यहां कार्यरत एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का तबादला भिवाड़ी कर उनकी जगह बांसवाड़ा से सुधीर जोशी को लगाया गया था। लेकिन उन्होंने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

कम समय के कार्यकाल भी चर्चा में

जिले में एसपी के अल्पकालिक कार्यकाल भी सुर्खियों में रहे हैं। इनमें सबसे छोटा कार्यकाल ज्ञानचंद यादव का रहा, जिन्होंने महज चार दिन तक ही पदभार संभाला था। वहीं, निवर्तमान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का कार्यकाल भी करीब आठ महीने का ही रहा। ऐसे में कावेंद्र सिंह सागर की नियुक्ति के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में पुलिस प्रशासन को स्थायित्व मिलेगा और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विकासात्मक पुलिसिंग को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : पाकिस्तान भेजी जा रही थी खाटूश्यामजी मंदिर की लोकेशन और वीडियो, जासूसी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Also Read
View All

अगली खबर