झुंझुनू

परीक्षा के पेपर लेकर जा रहे प्रधानाचार्य का अपहरण, 3 थानों की पुलिस ने छुड़वाया

शहीद जगदीश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपहाड़ी के प्रधानाचार्य का मंगलवार सुबह तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। वह प्रधानाचार्य को कार में कच्चे रास्ते से लालपुर की तरफ पीटते हुए ले गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2022, 8:13 PM IST
Kidnapping of principal in Jhunjhunu

झुंझुनूं। शहीद जगदीश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपहाड़ी के प्रधानाचार्य का मंगलवार सुबह तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। वह प्रधानाचार्य को कार में कच्चे रास्ते से लालपुर की तरफ पीटते हुए ले गए।

सूचना पर झुंझुनूं सदर, बगड़ व मंड्रेला थाने की पुलिस ने पीछा कर करीब दो घंटे बाद नालवा गांव के निकट अपहर्ताओं को पकड़ कर प्रधानाचार्य को छुड़वा लिया। अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं किया है। अपहर्ताओं में एक शारीरिक शिक्षक भी शामिल है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि भालोठियों की ढाणी कालीपहाड़ी निवासी जयपहाड़ी स्कूल के प्रधानाचार्य विकास भालोठिया (42) मंगलवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे डाइट झुंझुनूं से परीक्षा के पेपर लेकर कार से खुद के स्कूल जयपहाड़ी में जा रहे थे।

समसपुर के निकट काले रंग की बिना नंबरों की कार उनकी कार के आगे आकर रुक गई। उसमें से तीन जने उतरे। तीनों ने भालोठिया की कार के शीशे तोड़ दिए और अपहरण कर लालपुर की तरफ ले गए।

उप अधीक्षक शंकर लाल छाबा ने बताया कि इसी दौरान किसी ने कंट्रेाल रूप में अपहरण की सूचना दी। सूचना पर तीनों थानों की पुलिस ने पीछा कर दोपहर डेढ़ बजे आरोपियों विनोद जाट, रजत जाट व संजय गांधी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

Published on: