झुंझुनू

Gas Geyser: आपके घर में भी लगा है गैस गीजर, तो हो जाएं सावधान, भारी पड़ सकती है छोटी सी लापरवाही

Gas Geyser Accident: झुंझुनूं शहर में जहां दो घटनाएं हुईं, वहां दोनों ही जगह बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ था। बाथरूम हवादार नहीं थे। यदि आपके घर में भी गैस गीजर लगा हुआ है तो तुरंत सावधान हो जाएं।
2 min read
Jan 06, 2025
Gas Geyser Accident

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं शहर की मित्तल कॉलोनी में एक युवती बाथरूम में बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांधी चौक के पास एक बालक नहाते समय बाथरूम में बेहोश हो गया। यह दो उदाहरण तो वे हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिले सहित शेखावाटी में ऐसे हादसे सर्दियों में बढ़ रहे हैं। शहर में जहां दो घटनाएं हुईं, वहां दोनों ही जगह बाथरूम में गैस का गीजर लगा हुआ था। बाथरूम हवादार नहीं थे। यदि आपके घर में भी गैस गीजर लगा हुआ है तो तुरंत सावधान हो जाएं। छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

यह सावधानी बरतें

  • * गैस गीजर को हमेशा खुली जगह पर लगाएं।
  • * सिलेंडर को बाथरूम में न रखें।
  • * गैस गीजर के आस-पास अच्छी वेंटिलेशन होनी चाहिए।
  • * लंबे समय तक लगातार न चलाएं
  • * गैस गीजर को मैकेनिक से नियमित चेक कराएं।
  • * नहाते समय बाथरूम का दरवाजा लॉक न करें
  • * नहाने से पहले ही पानी गर्म कर लें, गैस गीजर बंद करने के बाद ही नहाएं।

जागरूक होने की जरूरत

गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें। समय-समय पर होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर इस तरह के होने वाले हादसों से बचने के तौर-तरीकों को समझें, ताकि हादसे के समय प्रारंभिक बचाव किया जा सके। मदद के लिए इमरजेंसी नंबर जारी कर रखे हैं। जिन पर जानकारी देकर मदद ली जा सकती है।

  • अरविंद मीणा, सहायक प्रबंधक आइओसी

जहरीली गैस का असर

गैस गीजर से बाथरूम में उचित वेंटिलेशन के अभाव में कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड, हाइड्रोज साइनाइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं। ये गैसें रंगहीन और गंधहीन होती हैं। इन गैसों से शरीर में उपस्थित हीमोग्लोबिन से क्रिया करने से रुधिर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। कई बार मौत तक हो सकती है। गैस गीजर में गैसों का दबाव बढ़ने से गीजर ब्लास्ट हो सकता है। ऐसे में सावधानी जरूरी है।

  • अंजू चौधरी, व्याख्याता, रसायन विज्ञान
Updated on:
06 Jan 2025 09:43 am
Published on:
06 Jan 2025 09:43 am
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम