झुंझुनू

Jhunjhunu Girl Murder: 23 साल की बेटी की हत्या कर अंतिम संस्कार की थी तैयारी, ऐनवक्त पर पहुंची पुलिस

Jhunjhunu Girl Murder: शनिवार सुबह जब परिवार के लोग प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, उसी दौरान मृतका के चचेरे भाई गौरव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा ने ही प्रियंका की हत्या कर दी है।
2 min read
• •
Mar 28, 2026
Jhunjhunu girl murder
मौके पर पहुंची पुलिस (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। पिलानी थाना क्षेत्र के गांव घूमनसर कलां में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक 23 वर्षीय युवती की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। हत्या के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। बाद में जांच में मामला हत्या का निकला।

थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि मृतका प्रियंका पुत्री सुरेन्द्र सिंह नेहरा निवासी सांवलोद हाल निवास घूमनसर कलां है। युवती का पिता सुरेन्द्र सिंह नेहरा मूल रूप से सिंघाना थाना क्षेत्र के गांव सांवलोद का रहने वाला है और पिछले करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल घूमनसर कलां में रह रहा है।

जांच करने के पहुंची पुलिस (फोटो-पत्रिका)

चचेरे भाई ने पुलिस को किया फोन

शनिवार सुबह जब परिवार के लोग प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, उसी दौरान मृतका के चचेरे भाई गौरव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा ने ही प्रियंका की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों से पूछताछ की।

परिजनों ने क्या बताया?

शुरुआत में परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह प्रियंका सीढ़ियां चढ रही थी, अचानक गिरने उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने जांच की तो मौके पर मात्र तीन ही सीढियां मिली। परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस को शक हुआ। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

डॉग स्क्वायड व एफएसएल ने की जांच

पुलिस उपाधीक्षक विकास ढिंढवाल के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मामला मामला हत्या का लग रहा है। मृतका के चचेरे भाई गौरव ने आरोपी सुरेन्द्र सिंह नेहरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

प्रेम विवाह की इच्छा बनी हत्या की वजह

थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रियंका अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहती थी। इस बात से परिवार नाराज था। इसी बात को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Mar 2026 09:13 pm
Published on:
28 Mar 2026 09:12 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा

‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद