9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

झुंझुनूं जिले में गुढ़ागौड़जी में सबसे बड़ा वोट बैंक और सिंघाना में सबसे कम है। सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी।
2 min read
Google source verification
Voter List Debate News.

मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर ईवीएम और बैलेट पेपर तक, 2026 में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और भरोसा बहस के केंद्र में है। (फोटो: ANI )

झुंझुनूं । राजस्थान ​के झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची ने गांवों की सियासत का एक बड़ा गणित सामने रखा है। 14 पंचायत समितियों की 389 ग्राम पंचायतों में कुल 14 लाख 22 हजार 380 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7 लाख 39 हजार 856 पुरुष, 6 लाख 82 हजार 522 महिलाएं और दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल 3891 वार्डों के इन आंकड़ों में पंचायत समिति स्तर पर मतदाता संख्या में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। ऐसे में स्थानीय चुनावों के लिहाज से मतदाता संख्या अपने आप में महत्वपूर्ण आंकड़ा बन गई है।

पंचायत समिति स्तर पर गुढ़ागौड़जी 1,34,879 मतदाताओं के साथ सबसे आगे है। इसके बाद झुंझुनूं में 1,13,688, खेतड़ी में 1,12,275, अलसीसर में 1,09,304 और चिड़ावा में 1,08,290 मतदाता हैं। नवलगढ़ में 1,04,842, उदयपुरवाटी में 1,03,208 और गोठड़ा में 1,01,468 मतदाता दर्ज हैं। वहीं मंडावा में 95,796, बुहाना में 95,099, बाबई में 94,751, पिलानी में 88,232 और सूरजगढ़ में 84,926 मतदाता हैं। सिंघाना 75,622 मतदाताओं के साथ सबसे कम मतदाता वाली पंचायत समिति है।

59 हजार से ज्यादा मतदाताओं का अंतर

गुढ़ागौड़जी और सिंघाना के बीच 59,257 मतदाताओं का अंतर है। यही अंतर पंचायत समिति स्तर पर मतदाता आधार की असमानता को सामने रखता है। बड़े मतदाता आधार वाली पंचायत समितियों में ग्राम पंचायत स्तर के समीकरण भी अधिक व्यापक हैं, जबकि कम मतदाता संख्या वाले क्षेत्रों में पंचायतवार आंकड़े अलग तस्वीर पेश करते हैं।

गुढ़ागौड़जी 10 हजार पार, जसरापुर दूसरे नंबर पर

ग्राम पंचायत स्तर पर भी आंकड़े खासे रोचक हैं। गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की गुढ़ागौड़जी ग्राम पंचायत 10,478 मतदाताओं के साथ जिले में सबसे आगे है। यह जिले की एकमात्र ग्राम पंचायत है जहां मतदाताओं की संख्या 10 हजार के पार है। इसके बाद खेतड़ी की जसरापुर में 8,656, झुंझुनूं की इस्लामपुर में 8,343 और उदयपुरवाटी की पौंख में 8,304 मतदाता हैं। खेतड़ी की गोठड़ा में 7,692, गुढ़ागौड़जी की बड़ागांव में 7,570, गोठड़ा की झाझड़ में 7,541 और खिरोड़ में 7,398 मतदाता हैं। बबाई ग्राम पंचायत में 7,290 तथा मंडावा की नूआं में 7,205 मतदाता दर्ज हैं। यानी जिले की शीर्ष 10 ग्राम पंचायतों में कई पंचायतें ऐसी हैं जहां मतदाता संख्या सात हजार से अधिक है।

लोहार्गल में सिर्फ 1265 मतदाता

दूसरी ओर गोठड़ा की लोहार्गल ग्राम पंचायत में महज 1,265 मतदाता हैं, जो जिले में सबसे कम हैं। उदयपुरवाटी की तेजाजी नगर में 1,690, चिड़ावा की बृजलालपुरा में 1,758, बाबई की रामकुमारपुरा में 1,946 और पिलानी की डोबड़ा में 1,947 मतदाता हैं। सूरजगढ़ की पिलौद में 2,007, खेतड़ी की गोविंदासपुरा में 2,036, बाबई की श्री अशोक नगर में 2,040, पिलानी की बिजोली में 2,110 और खेतड़ी की बैंकोटी में 2,114 मतदाता हैं।

9,213 मतदाताओं का फासला

जिले की सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदाता वाली ग्राम पंचायतों के बीच भी बड़ा अंतर है। गुढ़ागौड़जी के 10,478 मतदाताओं के मुकाबले लोहार्गल में 1,265 मतदाता हैं। दोनों के बीच 9,213 मतदाताओं का अंतर है। यह आंकड़ा बताता है कि जिले की ग्राम पंचायतों का मतदाता आधार एक समान नहीं है और पंचायतवार राजनीतिक गणित भी अलग-अलग आकार लेता है।

महिला मतदाता भी सियासी गणित का अहम हिस्सा

झुंझुनूं जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। कुल 7,39,856 पुरुषों के मुकाबले 6,82,522 महिला मतदाता दर्ज हैं। दोनों के बीच 57,334 मतदाताओं का अंतर है। ग्राम पंचायतवार आंकड़ों में कई जगह महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के काफी करीब है, जबकि कुछ ग्राम पंचायतों में महिलाएं पुरुषों से अधिक भी हैं। ऐसे में पंचायत स्तर के चुनावी समीकरणों में महिला मतदाता संख्या भी महत्वपूर्ण आंकड़ा बनती है।

पंचायत समितिवार मतदाता

पंचायत समितिवार कुल मतदाता

क्र. सं.पंचायत समितिकुल मतदाता
1गुढ़ागौड़जी1,34,879
2झुंझुनूं1,13,688
3खेतड़ी1,12,275
4अलसीसर1,09,304
5चिड़ावा1,08,290
6नवलगढ़1,04,842
7उदयपुरवाटी1,03,208
8गोठड़ा1,01,468
9मंडावा95,796
10बुहाना95,099
11बाबई94,751
12पिलानी88,232
13सूरजगढ़84,926
14सिंघाना75,622

आंकड़े एक नजर में

विवरणसंख्या
ग्राम पंचायतें389
कुल वार्ड3,891
कुल मतदाता14,22,380
पुरुष मतदाता7,39,856
महिला मतदाता6,82,522
थर्ड जेंडर मतदाता2

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026