झुंझुनू

झुंझुनूं: 3 साल और 4 महीने के 2 मासूम बेटों का क्या होगा? प्रियंका की मौत के बाद बिलख रहे घरवाले, पति आर्मी में तैनात

झुंझुनूं के किठाना गांव में 28 वर्षीय प्रियंका की संदिग्ध मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जबकि पति सेना में तैनात है।
2 min read
Aug 03, 2026
Priyanka death Jhunjhunu
मृतका प्रियंका कुमावत (पत्रिका फोटो)

चिड़ावा (झुंझुनूं): सुलताना क्षेत्र के किठाना गांव की 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए सुलताना थाने में रिपोर्ट दी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घरड़ाना खुर्द निवासी मृतका के रिश्ते में भाई मुकेश कुमार ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि प्रियंका की शादी 2019 में किठाना निवासी टेकचंद के साथ हुई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रियंका को परेशान किया जाने लगा।

शादी में बाइक मिलने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार कार लाने का दबाव बनाते हुए उसे आए दिन तिरस्कृत किया जाता था। शनिवार की रात को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रियंका को मार डाला। उधर, पुलिस ने चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

किठाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी

पति आर्मी में, दो मासूम बेटे

मृतका का पति टेकचंद भारतीय सेना में कार्यरत है और वर्तमान में श्रीनगर में तैनात है। जो कि कुछ दिन पहले छुट्टी काटकर वापस लौटा था। मृतका के दो मासूम बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा तीन साल का तथा दूसरा पुत्र करीब चार महीने का है।

ससुराल पक्ष पर आरोप

मृतका की मौत के मामले में पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतका के रिश्ते में भाई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी सास, ससुर, काका ससुर समेत अन्य लोगों ने रात को प्रियंका से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें प्रियंका द्वारा खुद ही जान देने की बात लिखी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि प्रियंका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

बोले खुद ही दे दी जान

पीड़ित मुकेश ने बताया कि सुबह मृतका के काका ससुर ने प्रियंका की मौत की जानकारी दी, जिसका कारण पूछने पर बताया कि रात 12 बजे तक तो सब ठीक था। उन्होंने बताया कि रात को ही आरोपियों ने प्रियंका को मार डाला।

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

पीहर पक्ष के अनुसार, शादी के समय जरूरत के हिसाब से सामान दिया गया था, जिसमें बाइक भी शामिल थी। बतौर मुकेश, शादी के बाद ही ससुराल पक्ष ने कार की डिमांड करते हुए बाइक को वापस लौटा दिया था। आरोप है प्रियंका के पिता से भी मारपीट की गई थी।

Updated on:
03 Aug 2026 03:55 pm
Published on:
03 Aug 2026 03:55 pm
Also Read
View All
Rajasthan: ’20 लाख का डब्बा… मौत का सामान’, ब्लैक SUV को क्रेन पर टांगा, एयरबैग नहीं खुलने से युवा व्यापारी की हुई थी मौत

बर्थडे पर रक्तदान करने पहुंचा खूंखार हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही भागे साथी; 15 गाड़ियां जब्त, झुंझुनूं में 10 गिरफ्तार

Jhunjhunu: कूलर के सामने सोने से रोका तो पति ने पत्नी की हत्या कर शव संदूक में छिपाया, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

राजस्थान: पति ने की पत्नी की हत्या,तीन दिन तक संदूक में छिपाया शव, बेटे को कहा- मम्मी नानी के घर गई है

Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई