झुंझुनू

RBSE 12th Result: 500 में से 498 अंक लाई झुंझुनूं की नैंसी, पिता किसान और मां है सरकारी शिक्षका

RBSE 12th Arts Result Success Story: झुंझुनूं की छात्रा नैंसी चौधरी ने RBSE 12वीं कला वर्ग के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। किसान पिता और सरकारी शिक्षिका मां की बेटी नैंसी ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।
2 min read
• •
Mar 31, 2026
Jhunjhunu Nancy
छात्रा नैंसी चौधरी की फोटो: पत्रिका

Nancy Choudhary Of Jhunjhunu: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 12 कला वर्ग परीक्षा-2026 में झुंझुनूं जिले की छात्रा नैंसी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 500 में से 498 अंक प्राप्त कर नैंसी ने जिले के साथ-साथ अपने स्कूल और परिवार का नाम भी रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार, स्कूल और गांव में खुशी का माहौल बन गया।

कई विषयों में हासिल किए पूरे अंक

नैंसी चौधरी झुंझुनूं के डिफेंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। उसने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। नैंसी को अंग्रेजी और अंग्रेजी साहित्य में 100-100 अंक मिले हैं। इसके अलावा भूगोल विषय में भी उसने 100 अंक प्राप्त किए। वहीं हिंदी और इतिहास में 99-99 अंक हासिल किए। इस तरह कुल 500 में से 498 अंक प्राप्त कर उसने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।

ये बोले माता-पिता

नैंसी की सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता तेजेंद्र सिंह और माता कौशल्या देवी ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने बताया कि नैंसी शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है और हमेशा अनुशासन के साथ पढ़ाई करती रही है। नियमित मेहनत और लगन के कारण ही उसने ये सफलता हासिल की है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी नैंसी की उपलब्धि पर खुशी जताई। स्कूल प्रशासन ने कहा कि नैंसी ने स्कूल का नाम रोशन किया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी है।

पिता किसान और मां है सरकारी शिक्षका

नैंसी झुंझुनूं जिले के धनूरी गांव की रहने वाली है। उसके पिता तेजेंद्र सिंह किसान हैं और मां कौशल्या देवी पाली जिले में सरकारी स्कूल में तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद नैंसी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

नैंसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उसने बताया कि परिवार का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा। नैंसी का सपना है कि वह आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे।

Updated on:
31 Mar 2026 01:55 pm
Published on:
31 Mar 2026 01:51 pm
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: झुंझुनूं जिले में 23 जनप्रतिनिधि अयोग्य घोषित, नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा

‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी