झुंझुनू

राजस्थान: शेखावाटी घूमने आई महिला पर्यटक की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

शेखावाटी घूमने आई 70 वर्षीय रोमानियाई पर्यटक कोरिना इएकोब की झुंझुनूं में मौत हो गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 9:40 PM IST
romanian tourist death
मृतक विदेशी महिला कोरिना इएकोब (पत्रिका फोटो)

मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं): शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रोमानिया निवासी कोरिना इएकोब (70) के रूप में हुई है। वह 4 नवंबर को 32 सदस्यीय विदेशी पर्यटकों के दल के साथ भारत आई थीं। शनिवार सुबह अचानक सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और घबराहट होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

बता दें कि घटना के बाद पर्यटक दल में शोक का माहौल है। पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीम ने मामले की जानकारी जुटाई है। वहीं, विदेशी महिला की मौत की सूचना रोमानियाई दूतावास को भी दे दी गई है। परिजनों के भारत पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

32 सदस्यीय पर्यटक दल के साथ आई थीं भारत

झुंझुनूं में मुकुंदगढ़ थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर ने बताया कि विदेशी पर्यटकों का 32 सदस्यीय दल 4 नवंबर को भारत पहुंचा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यह दल झुंझुनूं जिले के चूड़ी अजीतगढ़ स्थित विवाना होटल में ठहरा था। पर्यटक शेखावाटी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आए थे। इसी दल में रोमानिया निवासी 70 वर्षीय कोरिना इएकोब भी शामिल थीं।

शनिवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन करीब नौ बजे अचानक कोरिना की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी और घबराहट होने लगी। उनकी हालत देखकर होटल प्रबंधन ने तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

मुकुंदगढ़ से नवलगढ़ किया रेफर, नहीं बच सकी जान

तबीयत बिगड़ने के बाद होटल प्रबंधन कोरिना को मुकुंदगढ़ के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए नवलगढ़ के राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

इसके बाद उन्हें नवलगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से उनके साथ आए विदेशी पर्यटक भी स्तब्ध रह गए। पर्यटक दल के अन्य सदस्यों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

नवलगढ़ उप अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

विदेशी महिला पर्यटक की मौत की सूचना मिलने पर नवलगढ़ उप अधीक्षक सुगन सिंह भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से मामले के बारे में चर्चा की। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

रोमानियाई दूतावास को दी सूचना, परिजनों का इंतजार

पुलिस ने महिला पर्यटक की मौत की सूचना रोमानियाई दूतावास को दे दी है। विदेशी नागरिक की मौत से जुड़े आवश्यक औपचारिक कार्यों के लिए संबंधित स्तर पर सूचना भेजी गई है। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों के भारत पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Updated on:
7 Nov 2026, 9:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में हरियाणा से लाकर बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे ट्रैक्टर, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई- 26 ट्रैक्टर सीज

झुंझुनूं में सरपंच चुनाव के बीच आधी रात क्या हुआ? खूनी जंग देख हिम्मत नहीं जुटा पाए ग्रामीण, 7-8 गाड़ियों से आए थे हमलावर

Jhunjhunu News: फर्जी मतदान के विरोध पर मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan News: 8 चिताएं जलीं, पीछे रह गईं तो बस परिवारों की सिसकियां और उम्रभर का दर्द; 2 गांवों में मातम

जिस गांव में हुई 8 लोगों की मौत, वहां न सड़क… न मोबाइल नेटवर्क; CM से बात करने मंत्री को स्टेट हाईवे तक जाना पड़ा