झुंझुनू

झुंझुनूं में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डाला फोटो, ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

पचेरी कलां क्षेत्र के रायपुर अहिरान ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी को सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया।
2 min read
Jan 04, 2026
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

झुंझुनूं। पचेरी कलां क्षेत्र के रायपुर अहिरान ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी को सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। हथियार के साथ फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडीओ प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि बृजपुरा निवासी प्रदीप चौधरी का पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। सूचना पर पुलिस टीम को पंचायत मुख्यालय भेजा गया। लेकिन वहां चौधरी नहीं मिला। इस पर मामले की सूचना बुहाना थाना पुलिस को दी गई। बुहाना थाना पुलिस के एसआई रामेश्वरलाल ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप चौधरी को बृजपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

सेना की लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वायरल फोटो में दिखाई दे रही पिस्टल ग्राम विकास अधिकारी के भाई की है, जो सेना में कार्यरत है। पुलिस के अनुसार सेना की लाइसेंसी पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डालना गंभीर है। इससे कानून-व्यवस्था व सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े होते हैं। फिलहाल मामले की जांच बुहाना थाना पुलिस कर रही है।

हथियार के साथ फोटो से गलत संदेश

जिला पुलिस सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है, ताकि युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव न पड़े। इसके बावजूद एक सरकारी कर्मचारी द्वारा पिस्टल के साथ प्रोफाइल फोटो लगाना समाज में गलत संदेश माना जा रहा है।

इनका कहना है

ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि पिस्टल उसके भाई की थी, जो सेना में है।

-रामेश्वरलाल, एसआई, बुहाना थाना

मेरे थाना क्षेत्र में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी की पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुई थी। वह मौके पर नहीं मिला, इसलिए बुहाना पुलिस को सूचना दी गई। गिरफ्तारी वहीं से हुई है। जांच बुहाना पुलिस कर रही है।

-बनवारीलाल यादव, थानाधिकारी, पचेरी कलां

Updated on:
04 Jan 2026 03:36 pm
Published on:
04 Jan 2026 03:36 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम