जॉब्स

419 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, 26 जून है आवेदन की अंतिम तारीख

assistant professor recruitment- असिस्टेंट प्रोफेसरों को यूनिवर्सिटी के कई विभागों में पदस्थ किया जाएगा...।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2023, 4:19 PM IST
gautam-budha.png
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती...। देखें डिटेल्स

assistant professor recruitment 2023. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 419 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों (Assistant Professor) की भर्ती निकली है। यह भर्ती कांट्रेक्ट बेस पर 10 माह के लिए की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अच्छी बात यह है कि परफॉर्मेंस के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों का कांट्रेक्ट बढ़ाया भी जाएगा।

यह योग्यता जरूरी

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (Gautam Buddha University) में सहायक प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी होना चाहिए। चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को यूनिवर्सिटी (gbu.ac.in) की अलग-अलग फेकल्टी में पदस्थ किया जाएगा। इनमें सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल और वोकेशनल स्टडीज एंड एप्लाइड साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में भेजा जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

असिस्टेंट प्रोफसरों के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य, इडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन के साथ एक हजार रुपए का शुल्क भरना होगा। वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क के साथ देना होंगे।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gbu.ac.in पर जाएं। इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिंक पर क्लिक करें। पर्सनल डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। इसेक बाद डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दें और फाइल सबमिशन पर क्लिक कर दें। फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करके अपने पास रख लें। आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

करियर से जुड़ी अन्य जानकारी

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
14 Jun 2023, 4:19 PM IST
Published on: