
BARC Recruitment 2020: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने विभिन्न ट्रेडों में स्टाइपेंड ट्रेनी के 160 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनी के इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिए जाएंगे। आवेदन और पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाएं। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 दिसंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2021
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2021
एडमिट कार्ड रिलीज होने की तिथि – अलग से सूचित किया जाएगा
रिक्तियों का विवरण
प्लांट ऑपरेटर – 15 पद
एसी मैकेनिक – 1 पद
फिटर – 45 पद
वेल्डर – 05 पद
इलेक्ट्रीशियन – 06 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 11 पद
मैकेनिस्ट – 03 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 13 पद
वेल्डर – 01 पद
मैकेनिक डीजल – 03 पद
मैकेनिस्ट ग्राइंड – 02 पद
लैबोरेट्री असिस्टेंट – 01 पद
आवेदन शुल्क –
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी और ओबीसी कैंडिडेट्स को 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और फीमेल कैटेगरी से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पात्रता
कैटेगरी वन और कैटेगरी टू के पदों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है। कैटेगरी वन के लिए 24 साल, कैटेगरी टू के लिए 22 साल और टेक्नीशियन के लिए 25 साल। ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन
भाभा के इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी और अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। ध्यान रहे कि लिखित परीक्षा केवल छटनी परीक्षा है अंतिम सेलेक्शन का बेस बनेगा इंटरव्यू, जिसमें लिखित परीक्षा के अंक नहीं जोड़े जाएंगे।