जॉब्स

Government Jobs: बीओबी में आवेदन की अंतिम तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

BOB HR Recruitment 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा में एचआर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर दें।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 12:14 PM IST
bob hr recruitment 2021

Government Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एचआर भर्ती 2021 ( BOB HR Recruitment 2021 ) के में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का आज यानि 29 अप्रैल 2021 अंतिम दिन है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एचआर पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2021 को शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के तहत बीओबी 511 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।

एचआर पद के लिए इच्छुक और योग्य आवेदक जल्द अपना पंजीकरण करा लें। नहीं तो वो सरकारी नौकरी पाने के इस मौके को गंवा बैठेंगे। यहां पर इस बात का ध्यान रखें कि पंजीकरण की प्रक्रिया केवल तभी पूरी होती है जब आवेदन पूर्ण रूप से जमा किया जाता है और शुल्क भुगतान के लिए अंतिम तिथि से पहले या उससे पहले बैंक में ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क जमा किया जाता है।

ऐसे करें आवेदन

एचआर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करें। इसके बाद करिअर सेक्शन में जाएं। करिअर सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन का लिंक और ऑनलाइन आवेदन के लिंक दिए गए हैं। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा यहां मांगे गए विवरणों को भरना होगा। जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क 600 रुपए भरना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपए का ही आवेदन शुल्क जमा करना है।

Web Title: Bob hr recruitment 2021 registration ends 29th April

Updated on:
29 Apr 2021, 12:14 PM IST
Published on: