जॉब्स

Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट ग्रेड-3 सहित 671 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स

Govt Job Recruitment 2023- छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े पैमाने पर निकली है भर्ती...। कांकेर में मिलेगी पोस्टिंग...।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 3:11 PM IST
chha1.png

जिला निर्वाचन कार्यालय कांकेर एवं रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय, छत्तीसगढ़ ने असिस्टेंट ग्रेड-3 एवं चपरासी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 26 जून, 2023 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र जिला उत्तर बस्तर कांकेर की ऑफिशियल वेबसाइट kanker.gov.in पर उपलब्ध हैं। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों मोड में भरा जा सकता है।

कुल कितने हैं पद

इस भर्ती के तहत कुल 671 पदों को भरा जाएगा। जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 का 1, स्टेनो टाइपिस्ट के 9, असिस्टेंट ग्रेड-3 के 16, फर्राश के 4, वाहन चालक के 6, चपरासी के 483, आकस्मिक फंड चपरासी के 138, प्रॉसेस सर्वर के 3, चौकीदार के 10 एवं चतुर्थ श्रेणी अर्दली के 3 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदक जिस भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफलाइन आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर एवं संबंधित दस्तावेज अटैच करके पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 26 जून तक निर्धारित पते पर भेज सकते हैं।

यह है शैक्षणिक योग्यता

इस पांचवीं भर्ती में पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। इसमें पद के अनुसार निर्धारित योग्यता के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों ने 5वीं, 8वीं, 10+2 या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

सहायक ग्रेड-3 में से अनिवार्य शैक्षणिक 60 प्रतिशत, कौशल परीक्षा का 40 फीसदी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। निर्वाचन संबंधी कार्य कर चुके कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं भृत्य के पद के लिए नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा गठित चयन समिति के जरिए कार्यवाही पूरी की जाएगी। इनकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी उत्तीर्ण की मेरिट के आधार पर होगी। सहायक ग्रेड-3 को एक मुश्त संविदा वेतन 14200/- जाएगा। चयनित भृत्यों को कलेक्टर रेट पर वेतन दिया जाए।

जॉब और करियर से जुड़ी खबरों के लिए देखें patrika.com

Updated on:
16 Jun 2023, 3:11 PM IST
Published on: