जॉब्स

CRPF AC Recruitment 2021: सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन

CRPF AC Recruitment 2021: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सहायक कमांडेंट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होने वाली है। चार चरणों वाली परीक्षा में उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 12:20 PM IST
CRPF

CRPF AC Recruitment 2021: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF ) ने सहायक कमांडेंट ( सिविल/इंजीनियर ) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई 2021 तक ऑफलाइन मोड में सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://crpf.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन जमा करने के पहले भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां पूरी तरह से जांच परख लें। ऐसा इसलिए कि दी गई जानकारी गलत होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तीथियां:

आवेदन करने की शुरूआती तिथि 30 जून 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2021

पद का नाम : असिस्टेंट कमांडेंट

कुल पदों की संख्या 25

आयु सीमा : 20 से 25 वर्ष

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार सीएपीएफ एसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनके लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। आवेदक की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट 021 के बारे में अधिक जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, रिक्तियां, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम से संबंधित डिटेल जानकारी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://crpf.gov.in/ पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

चयन का आधार

सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार के दौर से गुजरना होगा। उम्मीदवार को पात्रता खुद साबित करनी होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

Web Title: CRPF AC Recruitment 2021 notification released for Assistant Commandant Posts

Updated on:
20 Jun 2021, 12:20 PM IST
Published on: