उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC Final Result 2021) की ओर से जारी इस वैकेंसी ( Agriculture Service Technical Assistant Class III Result 2018 ) के तहत कुल 2059 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें सामान्य श्रेणी के के उम्मीदवारों के लिए 1031 सीटें, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 555 सीटें, एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 432 और एसटी के लिए 41 सीटें तय की गई हैं। यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते इस भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन देर से हुआ था।