इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2021 तक या उससे पहले @sssb.punjab.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार आगे के एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें। सामान्य श्रेणी/स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़ें लोगों के लिए बतौर आवेदन शुल्क 1000 रुपए जमा कराना होगा। एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को 250 रुपए, भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को 200 रुपए और शारीरिक विकलांग उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क के रूप में जमा कराना होगा।