7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPSC Lecturer Recruitment 2021: लेक्चरर के पद पर निकली वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

UPPSC Lecturer Recruitment 2021: यूपीपीएसी ने लेक्चरर 124 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Jun 2021, 5:43 PM IST

uppsc allahabad

UPPSC Lecturer Recruitment 2021: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ( UPPSC ) ने व्याख्याता पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक युवाओं का चयन आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज भर्ती 2021 के तहत होगी। कुल 124 व्याख्याता के पदों पर भर्ती होनी है। इसमें लेक्चरर फिजिक्स के लिए 30, लेक्चरर केमिस्ट्री के लिए 26, लेक्चरर बायोलॉजी के लिए 33 और लेक्चरर मैथ के लिए 35 पदों पर भर्तियां होंगी।

Read More: NHM UP CHO Recruitment 2021: यूपी में सीएचओ के 2800 पदों पर निकली भर्तियां, ग्रेजुएट पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

लेक्चरर के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2021 से जारी है। ध्यान रखें आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2021 है। फीस जमा करने के बाद कंप्लीट फॉर्म जमा करने के लिए 19 जुलाई तक का समय है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार उपलब्ध नोटिफिकेशन में पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। वेबसाइट की होम पेज पर Online Form Submission के लिंक पर क्लिक करें। यहां के लिंक पर जाएं। अब Apply के लिंक पर क्लिक करें। यहां मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर ले। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।

आवश्यक योग्यता

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो। पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसी विषय पीजी होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से अधिक और 40 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Read More: MPPSC ADPO Recruitment 2021: एडीपीओ के पद पर भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू, @mppsc.nic.in से करें आवेदन


Web title: UPPSC Lecturer Recruitment 2021 for lecturer posts