NHM UP CHO Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नर्स प्रशिक्षु के 2800 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना यूपी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने का काम 30 जून 2021 से शुरू होगा। ध्यान रखें 20 जुलाई 2021 को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रशिक्षु से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।