CGPSC मेरिट सूची में शामिल सभी चयनित उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए पात्र पाए गए हैं। अभी आयोग द्वारा साक्षात्कार की तारीख और समय का खुलासा नहीं किया गया है। साक्षात्कार तिथि, समय और स्थान तय होते ही इसकी सूचना आयोग सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी करेगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।