जॉब्स

वन रक्षक भर्ती परीक्षा 1 मार्च से होगी आयोजित, एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड

Delhi Forest Guard Admit Card 2021: दिल्ली वन रक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन सीबीटी का आयोजन 1 मार्च से 7 मार्च 2021 तक किया जाना है।

2 min read
Feb 15, 2021

Delhi Forest Guard Admit Card 2021: दिल्ली वन रक्षक भर्ती परीक्षा की डेट आगे बढ़ने की अफवाहों के बीच आज एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। दिल्ली वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा वन रक्षक के पदों आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में एडमिट कार्ड से ही सम्मिलित हो पाएंगे। विभाग ने 5 फरवरी को जारी नोटिस में यह जानकारी दी थी। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन सीबीटी का आयोजन 1 मार्च से 7 मार्च 2021 तक किया जाना है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना डीओएफडब्ल्यू एडमिट कार्ड 2021 विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, forest.delhigovt.nic.in से 7 मार्च तक डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली वन विभाग भर्ती 2020 के लिए कुल 226 पद निर्धारित गए हैं, जिनमे 211 पद वन रक्षक, 11 पद वाइल्डलाइफ गार्ड तथा शेष 4 पद फारेस्ट रेंजर के लिए है। विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड से संबधित सूचना उनके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड बिना किसी इंतजार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज शाम से डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग ने एडमिट कार्ड डाउनलोड की तिथि को आगे न बढ़ाए जाने जानकारी भी नोटिस में दी गई है।

आपको बता दें कि वन रक्षक ऑनलाइन सीबीटी की अवधि 120 मिनट की होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकृति के कुल 200 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न जनरल इंटेलीजेंस एवं रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा एवं बोध, हिंदी भाषा एवं बोध, जनरल अवेयरनेस और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

Published on:
15 Feb 2021 12:40 pm
Also Read
View All