जॉब्स

Sarkari Naukri: डीजीआर में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

DGR Recruitment 2020 Notification सीनियर सिस्टम मैनेजर, सिस्टम मैनेजर आदि के 322 पदों पर निकली भर्ती आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 8:46 AM IST
JIPMER Recruitment 2020

DGR Recruitment 2020: डायरेक्ट्रेट ऑफ गवर्नेस रिफॉर्म्स, पंजाब ने मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक फिर से एक्टिव कर दिया गया है। वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट dgrpg.punjab.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सीनियर सिस्टम मैनेजर, सिस्टम मैनेजर आदि के पदों पर विभिन्न सरकारी विभागों में कैंडिडेट्स को नियुक्ति दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 तय की गई है।

रिक्तियों का विवरण
सीनियर सिस्टम मैनेजर (SSM) – 2 पद
सिस्टम मैनेजर (SM) – 19 पद
असिस्टेंट मैनेजर (AM) – 57 पद
टेक्निकल असिस्टेंट (TA) – 244 पद

वेतनमान
सीनियर सिस्टम मैनेजर (SSM) – 1,25,000 रुपए
सिस्टम मैनेजर (SM) – 85,000 रुपए
असिस्टेंट मैनेजर (AM) – 55,000 रुपए
टेक्निकल असिस्टेंट (TA) – 35,000 रुपए

चयन प्रक्रिया
डीजीआर मैनेजर के विभिन्न पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इन पदों से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि इनके लिए पिछली बार जब आवेदन लिंक खोला गया था। 322 पदों के लिए करीब तीन हजार के आसपास एप्लीकेशन सेलेक्ट किए गए थे। हालांकि इन आवेदनों में से उस समय आयोजित लिखित परीक्षा केवल तीन कैंडिडेट पास कर पाए थे। इस वजह से यह परीक्षा फिर से आयोजित होगी जिसके लिए लिंक खोला गया है।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क है 1000 रुपए।
पीएच श्रेणी के लिए - 500 रुपए
एससी कैटेगरी के लिए -250 रुपए


ऐसे करें आवेदन
डीजीआर मैनेजर पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें और फॉर्म की एक कॉपी निकालकर अपने पास रख लें जो भविष्य में काम आ सकती है।

Published on: