DRDO DRDL Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने जेआरएफ के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2021 है।
DRDO DRDL Recruitment 2021: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( Defense Research and Development Organization) के अधीन संचालित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी ( Defence Research and Development Laboratory ) ने जूनियर रिसर्च फेलो ( JRF ) के 10 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार ध्यार रखें 14 जून 2021 आवेदन की आखिरी तारीख है। सफल उम्मीदवारों को बतौर वेतन 31,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। साथ में एचआरए भी मिलेगा।
आवश्यक योग्यता
रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला ( Defence Research and Development Laboratory) ने JRF के पद के लिए अधिसूचना की घोषणा की है। इसके लिए उम्मीदवारों का B.E/B.Tech, M.E/M.Tech, GATE/NET Score पास होना जरूरी है।
जेआरएफ के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि 22 मई 2021
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 22 मई 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2021
पद का नाम - जूनियर रिसर्च फेलो
आयु सीमा - 28 साल
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की वेबसाइट पर जाकर तय प्रारूप में ही आवेदन करें। इसके लिए बताए गए फॉर्मेंट में आवेदन पत्र और सेल्फ अटेस्ट डॉक्यूमेंट्स की कॉपी डायरेक्टर, रिसर्च एंड इन्नोवेशन सेंटर, 5th Floor, ITM Research Park Kanagam Road, Taramani, Chennai-600113 के पते पर भेजनी होगी।
Web Title: DRDO DRDL Recruitment 2021 For Post Of Junior Research Fellow