MMRC Recruitment 2021: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( Mumbai Metro Rail Corporation ) ने महाप्रबंधक ( GM ) और उप महाप्रबंधक ( DGM ) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से एमएमआरसी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( MMRC ) की आधिकारिक वेबसाइट www.mmrcl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2021 है।