जॉब्स

DRDO Bharti 2024: डीआरडीओ ने निकाली इस पद पर भर्ती, 31 मई है लास्ट डेट 

DRDO ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार 100 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जानिए, इस वैकेंसी के बारे में

less than 1 minute read
DRDO Bharti 2024

DRDO Recruitment 2024: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार संस्थान में अप्रेंटिस के 100 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द अप्लाई करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।

पद और वैकेंसी का विवरण 

इस वैकेंसी के जरिए डिफेन्स मेटलर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (डीएमआरएल), हैदराबाद में कुल 127 अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल एक साल का होगा। अप्लाई करने के लिए apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। 

योग्यता 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO Bharti 2024) द्वारा निकाली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के पास आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 मई है 2024 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं। 

डीआरडीओ क्या है?

डीआरडीओ की स्थापना 1958 में की गई थी। यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का अनुसंधान एवं विकास विंग है। डीआरडीओ का लक्ष्य है भारत को अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के साथ सशक्त बनाना।