जॉब्स

East Central Railway Recruitment 2021: 8वीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

East Central Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे ने 8वीं पास युवाओं के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूर्व मध्य रेलवे में कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के...
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 3:53 PM IST
East Central Railway Recruitment 2021

East Central Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे ने 8वीं पास युवाओं के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूर्व मध्य रेलवे में कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 61 पदों पर निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए रेलवे ECR की आधिकारिक वेबसाइट ecr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए ECR भर्ती का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

अनुसूचित जनजाति - 05 पद

जिन उम्मीदवारों के पास पे लेवल 1 और 2 में दो वर्ष का कार्यानुभव है, वे आवेदन के पात्र हैं। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। ईसीआर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में 85 अंकों और सेवा अभिलेख के 15 अंकों पर आधारित होगा। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे।

इस पोस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (ग्रेड पे - 2000) का भुगतान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन में निचे की तरफ दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही से भरें। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों के नत्थी करके दिए गए एड्रेस पर नियत तिथि तक भेज दें।

Published on: