25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Post GDS Recruitment 2021: दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल के लिए ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के 1137 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 27 Mar 2021, 8:23 AM IST

jobs.png

India Post GDS Recruitment 2021: दसवीं पास युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल के लिए ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के 1137 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार उक्त पदों पर नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2021 है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल cgpost.gov.in पर शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

Click Here For Official Notification

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2021

कुल पदों की संख्या - 1137 पद

Read More: ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पदों पर निकलीं वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

डाक विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10 वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो डाक सेवक के पद पर भर्ती हेतु आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवार को साईकिल/बाइक चलानी आनी चाहिए।

Read More: एफसीआई में निकली विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

डाक सेवक - 12000 रूपए

उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार बनी वरीयता सूची के अनुसार किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। भर्ती से संबंधित पात्रता -एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Read More: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 1809 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।