चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हता के तौर पर 45 प्रतिशत अंक अर्जित करने अनिवार्य हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।