29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया में निकली जॉब्स, टेक्निकल एसोसिएट पदों के लिए यहां से करें अप्लाई

FSI Recruitment 2021 Notification: टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी यह भर्ती अधिसूचना 44 पदों के लिए निकाली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 11 Mar 2021, 7:45 PM IST

jobs.jpg

Good news for this industry, 10 million jobs will be opened

FSI Recruitment 2021: फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अधिसूचना 44 पदों के लिए निकाली गई है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई टेक्निकल एसोसिएट भर्ती 2021 के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट fsi.nic.in पर जाकर 19 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई भर्ती का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Click Here For Check Official Notification

शैक्षणिक योग्यता:
टेक्निकल एसोसिएट भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से विज्ञान संकाय में पीजी / एमए (भूगोल) / एमसीए / आईटी या सीएस में एमएससी उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा कैंडिडेट्स को उक्त पदों के लिए DIP / GIS का कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए। कैंडिडेट्स शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए एफएसआई भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें।

Read More: भारतीय खेल प्राधिकरण में यंग प्रोफेशनल और अन्य के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

आयु सीमा:
टेक्निकल एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अप्रैल, 2021 को मानक मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई टेक्निकल एसोसिएट भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन वॉक इन टेस्ट में रिटेन टेस्ट और हैंड्स-ऑन टेस्ट द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Read More: यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

ऐसे करें अप्लाई
टेक्निकल एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, fsi.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एफएसआई न्यूज सेक्शन में संबंधित लिंक (अप्लाई ऑनलाइन फॉर द पोस्ट ऑफ टेक्निकल एसोसिएट लिंक) पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही टेक्निकल एसोसिएट एप्लीकेशन पेज खुलेगा। उम्मीदवार यहां डिटेल्स भरे तथा मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड कर सबमिट करें। फाइनल सबमिशन पश्चात आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।