
UP Metro Rail Recruitment 2021: यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कॉरपोरेशन ने यह भर्ती विभिन्न कैटेगरी के कुल 292 पदों पर निकाली हैं। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पूर्व में जारी किया जा चुका है। कॉरपोरेशन द्वारा उक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यूपी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट https://lmrcl.com/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी मेट्रो द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2021 से शुरू हो जाएगी। उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2021 है। आआवेदन शुल्क का भुगतान अंतिम तिथि तक करना जरुरी होगा। यूपी मेट्रो भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 अप्रैल 2021 को जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल 2021 को प्रदेश के प्रमुख शहरों में आयोजित होगी।
पात्रता मानदंड
यूपी मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक का बीई/बीटेक होना जरुरी है। स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर (SCTO) के लिए इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। सिविल, इलेक्ट्रिकल व एस एंड टी मेंटेनर भर्ती के लिए आवेदक का दसवीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना जरुरी है। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को यूपी मेट्रो की इस भर्ती में नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपी मेट्रो भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
उक्त पदों पर जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 590 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क 236 रुपए लिया जाएगा। उम्मीदवार यूपी मेट्रो भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन बैंकिंग या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
यूपी मेट्रो भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले को यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://lmrcl.com पर जाएं। यहां आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन में जारी किया गया नोटिफिकेशन भी दिख जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन के सामने दिए गए अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन का लिंक कल सक्रीय कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन में सभी जानकारी अच्छे से भरें। गलत भरा हुआ आवेदन यूपी मेट्रो द्वारा निरस्त कर दिया जाएगा।
Updated on:
12 Mar 2021, 7:39 AM IST
Published on:
10 Mar 2021, 10:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.