जॉब्स

ESIC recruitment 2018- स्पेशलिस्ट और सीनियर रेसिडेंट्स के 15 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जीडीएमओ, फुल टाइम/ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेसिडेंट्स के पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Mar 05, 2018
esic

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जीडीएमओ, फुल टाइम/ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेसिडेंट्स के 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में रिक्त पदों का विवरणः
1 साल की अवधि के लिए फुल टाइम/ पार्ट टाइम/ कॉन्ट्रैक्ट आधारित
ईएनटी - 1 पद
डर्मेटोलॉजी - 1 पद
मेडिसिन - 2 पद
एनेस्थेसिया - 1 पद
पेडियेट्रिक - 1 पद
ओबीजी -1 पद
पैथोलॉजी- 1 पद


1 वर्ष की अवधि के लिए जीडीएमओ /सीनियर रेसिडेंट्स
ईएनटी - 1 पद
डर्मेटोलॉजी - 1 पद
मेडिसिन - 1 पद
सर्जरी - 1 पद
कैसुअल्टी - 2 पद
ओबीजी -1 पद

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में सीनियर रेसिडेंट्स के रिक्त पदों पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
फुल टाइम/ पार्ट टाइम/ कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट- पीजी डिग्री या एमबीबीएस के बाद समकक्ष योग्यता + पीजी डिग्री के बाद कम से कम 3 वर्षों का अनुभव। 5 वर्षों के अनुभव के साथ संबंधित विशेषताओं के साथ पीजी डिप्लोमा + एमसीआई पंजीकरण

पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

आयु सीमा:
फुल टाइम/ पार्ट टाइम/ कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट - 64 वर्ष
जीडीएमओ /सीनियर रेसिडेंट्स- 35 वर्ष

आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2018 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, चानोड, सिल्वासा रोड, वापी -396195 के पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 23 मार्च 2018

ESIC Senior resident recruitment notification 2018:

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने जीडीएमओ, फुल टाइम/ पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेसिडेंट्स के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का परिचयः

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (Employee State Insurance Corporation / ESIC), भारतीय कर्मचारियों के लिये बीमा धनराशि का प्रबन्धन करता है। कर्मचारी राज्‍य बीमा, भारतीय कर्मचारियों के लिये चलायी गयी स्व-वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना है। सभी स्थायी कर्मचारी जो 21,000 रूपये प्रतिमाह से कम वेतन पाते हैं, इसके पात्र हैं। इसमें कर्मचारी का योगदान 1.75 प्रतिशत तथा रोजगार प्रदाता का योगदान 4.75 परतिशत होता है।

Updated on:
04 Mar 2018 03:14 pm
Published on:
05 Mar 2018 09:14 am