
National Green Tribunal technical assistant recruitment 2018, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) ने technical assistant के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 09 मार्च 2018 तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भेज सकते हैं। आवेदन तथा अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) में रिक्त पदों का विवरणः
टेक्निकल असिस्टेंट -01 पद
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) में technical assistant के रिक्त पद पर आवेदन के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः
उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए, एनवायरनमेंट साइंस और टेक्नोलोजी फैकल्टी को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता/अनुभव से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) में technical assistant के रिक्त पद पर आवेदन प्रक्रियाः
इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 9 मार्च 2018 तक अधिसूचना में दिए गए निर्धारित पते पर अपना आवेदन भेज सकते हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) में technical assistant के पद आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि : 09 मार्च 2018
National Green Tribunal technical assistant recruitment notification 2018:
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) ने technical assistant के रिक्त पद पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) का परिचयः
18 अक्टूबर 2010 को एक अधिनियम के द्वारा पर्यावरण से सम्बन्धित कानूनी अधिकारों को लागू करने एवं व्यक्तियों और सम्पत्तियों के नुकसान के लिए सहायता और क्षति-पूर्ति देने के लिए यह ट्रिब्यूनल बनाया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, वनों तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों से सम्बन्धित मामलों के प्रभावी और त्वरित निपटारे भी किए जाते हैं। यह ट्रिब्यूनल सिविल प्रोसीजर कोड 1908 के अन्तर्गत तय प्रक्रिया द्वारा बाधित नहीं है, बल्कि यह नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्तों द्वारा निर्देशित है। इसका मुख्य केन्द्र, दिल्ली में है। इसकी चार क्षेत्रीय शाखाएं पुणे, भोपाल, चेन्नई और कोलकाता में स्थापित की गई हैं। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से इसकी अन्य शाखाएं बनाई जा सकती हैं। एनजीटी के चेयरमैन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज होते हैं। उनके साथ न्यायिक सदस्य के रूप में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज होते हैं।
Published on:
04 Mar 2018 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
