9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ESIC recruitment 2018- सीनियर रेजिडेंट फेलो के 13 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

ESIC SRF recruitment 2018, ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सीनियर रेजिडेंट फेलो ( SRF ) के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Mar 04, 2018

esic

ESIC SRF recruitment 2018, ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सीनियर रेजिडेंट फेलो ( SRF ) के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22, 23 और 27 मार्च 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में रिक्त पदों का विवरण :
सीनियर रेजिडेंट फेलो (एसआरएफ) - 13 पद


ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सीनियर रेजिडेंट फेलो के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशलिटी में पीजी डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए, कैंडिडेट्स विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सीनियर रेजिडेंट फेलो के रिक्त पदों पर आवेदन शुल्क:
रु. 300 / - (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीएच / महिला को शुल्क से छूट दी गई है)

ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सीनियर रेजिडेंट फेलो के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें :
पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर मेडिकल सुपरीटेंडेंट के कार्यालय, ईएसआईसी मॉडल हॉस्पिटल, बापुनगर, अहमदाबाद (गुजरात) के पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

वॉक-इन-इंटरव्यू :
मेडिसिन, रेडियोलॉजी - 22 मार्च 2018 (गुरुवार) सुबह 9 बजे
सर्जरी, ओब्स्ट्रेटिक्स एंड गायनेकोलॉजी, पीडियाट्रिक्स - 23 मार्च 2018 (शुक्रवार) को सुबह 9 बजे

कैजुअल, एनसथीसिया, ओब्स्ट्रेटिक्स एंड गायनेकोलॉजी, सर्जरी - 27 मार्च 2018 (मंगलवार) सुबह 9 बजे

ESIC SRF recruitment notification 2018:

ESIC SRF recruitment 2018, ESIC मॉडल हॉस्पिटल, अहमदाबाद में सीनियर रेजिडेंट फेलो ( SRF ) के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ESIC) का परिचयः

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (Employee State Insurance Corporation / ESIC), भारतीय कर्मचारियों के लिये बीमा धनराशि का प्रबन्धन करता है। कर्मचारी राज्‍य बीमा, भारतीय कर्मचारियों के लिये चलायी गयी स्व-वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना है। सभी स्थायी कर्मचारी जो 21,000 रूपये प्रतिमाह से कम वेतन पाते हैं, इसके पात्र हैं। इसमें कर्मचारी का योगदान 1.75 प्रतिशत तथा रोजगार प्रदाता का योगदान 4.75 परतिशत होता है।